फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Video viral of Panchayat assistant taking bribe

पंचायत सहायक का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल

Tue, 17 May 2022 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Video viral of Panchayat assistant taking bribe
एटा। विकास खंड मारहरा में एक पंचायत सहायक का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिश्वत लेने के मामले में जिलाधिकारी से लेकर सीएम पोर्टल तक शिकायत भी की गई है जिसके लिए जांच समिति का गठन किया जाएगा। विकास खंड मारहरा की ग्राम पंचायत ओरनी में पंचायत सहायक नवनीत द्वारा ग्राम पंचायत में विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन के सत्यापन का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान शिकायकर्ता विकास कुमार ने सत्यापन के दौरान 50 रुपये प्रति पेंशन धारक से लेने का आरोप लगाया है। रिश्वत लेने का वीडियो ग्रामवासियों द्वारा बनाया गया है जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज त्यागी ने कहा कि पंचायत सहायक द्वारा सत्यापन के नाम पर 50 रुपये लिए गए हैं। इसकी समिति बनाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

20 ग्राम पंचायत में होगी पंचायत सहायकों की भर्ती
जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज त्यागी ने मंगलवार को बताया कि जिले में 20 ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद खाली पड़े हुए थे। इन पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया मैरिट के आधार पर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed