फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   video of supervisor at Jalesar electricity office accepting bribe has gone viral

UP: जूते-मोजे के नाम पर वसूली...जलेसर विद्युत कार्यालय में सुपरवाइजर का रुपये लेते वीडियो वायरल

Tue, 23 Dec 2025 09:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 23 Dec 2025 09:36 PM IST
सार

सुपरवाइजर ने संविदा कर्मियों से करीब एक लाख रुपये से अधिक की वसूली की। इसके बाद भी कर्मियों को जूते मिले न मोजे और न ही ड्रेस दी गई। अक्षीक्षण अभियंता ने मामले में कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन
video of supervisor at Jalesar electricity office accepting bribe has gone viral
सुपरवाइजर ने की वसूली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जलेसर में विद्युत निगम के संविदा कर्मियों से ड्रेस और जूते-मोजे के नाम पर खुलेआम हजारों रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


मामला उर्मिला इंटरनेशनल कंपनी से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी के सुपरवाइजर ने जलेसर एसडीओ कार्यालय के ठीक सामने संविदा कर्मियों से प्रति कर्मचारी एक हजार रुपये की वसूली की। वायरल वीडियो में सुपरवाइजर को स्पष्ट रूप से रुपये लेते हुए देखा जा रहा है। संविदा कर्मियों के अनुसार जलेसर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 8 बिजलीघरों के करीब 110 कर्मचारियों से कुल 1 लाख 10 हजार रुपये वसूले गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वसूली के बदले जूते मिले न मोजे और न ही ड्रेस दी गई।
विज्ञापन


रुपये लेने के बाद कोई रसीद या लिखित आदेश भी नहीं दिया गया। विरोध करने वाले कर्मचारियों को काम से निकालने या दबाव बनाने की धमकी दी गई। संविदाकर्मी प्रदीप कुमार, बृजेश कुमार, सूरज और विवेक कुमार का कहना है कि सुपरवाइजर एटा के साथ-साथ फिरोजाबाद जिले का भी कार्यभार देखता है। दोनों जिलों में इसी तरह बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रहा है। अक्षीक्षण अभियंता सुभाष चंद्रा ने इस संबंध में सुपरवाइजर पर कार्रवाई करने के लिए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed