फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   velding karaate samay trak mein lagee aag

वेल्डिंग कराते समय ट्रक में लगी आग

Mon, 27 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
velding karaate samay trak mein lagee aag
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहावर-गंजडुडवारा रोड के पास खड़े परचून, हार्डवेयर से भरे ट्रक में वेल्डिंग के दौरान आग लग गई। आग से लाखों का सामान जल गया। एकत्रित हुए लोगों ने दमकल को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए।  दमकल के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पेट्रोल पंप भी है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई।
विज्ञापन

सहावर रोड स्थित मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी रंजीत सिंह सोमवार सुबह दिल्ली से परचून तथा हार्डवेयर का सामान ट्रक में भरकर लाए थे जो उन्हें उड़ीसा पहुंचाना था। शाम करीब चार बजे सहावर-गंजडुंडवारा तिराहा के पास ट्रक खड़ा करके वेल्डिंग करा रहे थे तभी अचानक ट्रक में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ही रौद्र रूप धारण कर लिया। एकत्रित हुए लोगों ने दमकल, पुलिस को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। मौके पर जब तक दमकल पहुंचती तक लोगों ने खुद ही आग बुझा ली। पीड़ित रंजीत की माने तो ट्रक में करीब चालीस लाख रुपये का सामान रखा हुआ था जो जल गया।
विज्ञापन

------
बिना पानी के आग बुझाने पहुंची दमकल
ब्यूरो
एटा। मौके पर पहुंचे लोगों ने दमकल को सूचना दी। काफी देरी से पहुंची दमकल बिना पानी लिए ही आग बुझाने पहुंच गई। गाड़ी में पानी न होने के कारण दूसरी गाड़ी बुलानी पड़ी मगर तब तक स्थानीय लोगों ने आग बुझा ली थी। दमकल की लापरवाही को लेकर लोगाें में काफी आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed