फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vehicles without numbers are carrying municipal waste

Etah News: बिना नंबरों के वाहन ढो रहे पालिका का कूड़ा

Tue, 29 Aug 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vehicles without numbers are carrying municipal waste
एटा। शहर में नगरपालिका की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। बिना नंबरों के वाहन लगातार कूड़ा ढो रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि अगर इन वाहनों से हादसा हो जाता है तो जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन

नगरपालिका के पास वाहनों की कमी नहीं है। फिर भी बिना नंबरों के वाहनों से शहर से बाहर कूड़ा डलवाया जा रहा है। इससे पालिका कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहा है। ऐसा लगता है कि जैसे बिना पंजीकरण और बीमा के ये वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर वाहनों का पंजीकरण तथा बीमा है तो बिना नंबरों के ये कैसे सड़कों पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

बड़ा सवाल यह है कि कभी बिना नंबर के अगर कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। शहर में एक नहीं पालिका के कई वाहन ऐसे हैं जो बिना नंबरों के दौड़ रहे हैं। इनमें कई लोडर, टाटा मैजिक हैं तो कई डंपर भी हैं जो बिना नंबरों के कूड़ा लेकर सड़कों पर दौड़ते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की मनमानी से परेशानी
नगर पालिका कर्मचारियों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। खुले वाहनों से कूड़ा ढो रहे हैं, उसके बाद एमआरएफ सेंटर के आसपास खुले में कूड़ा पलट देते हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। साथ ही लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।

बिना नंबर के वाहन अगर कूड़ा ढो रहे हैं तो दिखवाया जाएगा। साथ ही सभी वाहनों पर नंबर प्लेट भी लगवाई जाएगी। -एसके गौतम, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed