फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vehicles planted in elections, passengers upset

चुनाव में लगाए गए वाहन, परेशान हुए यात्री

Sun, 20 Feb 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vehicles planted in elections, passengers upset
रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के अभाव में खड़े लोग। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। रविवार को अधिकांश रोडवेज, प्राइवेट बसें और अन्य यात्री वाहन चुनाव ड्यूटी में लगा दिए गए। जिसके चलते विभिन्न रूटों पर वाहनों की कमी रही। सफर करने के लिए निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी और पुलिस फोर्स के लिए प्रशासन ने प्राइवेट बसों व यात्री वाहनों का अधिग्रहण कर लिया था। जबकि निगम की 60 बसें पहले से चुनाव ड्यूटी में लगी थीं।
विज्ञापन

इससे दिल्ली, कानपुर, कासगंज आदि स्थानों से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्री दिन भर शहर और कस्बों के वाहन स्टैंडों पर बस व अन्य वाहनों का इंतजार करते रहे। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर दिन भर यात्रियों की भीड़ लगी रही। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ी। वाहनों की कमी के कारण लोगों को ट्रक, टेंपो में सवार होकर सफर के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

सहालग के चलते रही अधिक भीड़
रविवार को बड़ा शादी सहालग था। ऐसे में शादी समारोहों में शामिल होने के लिए लोगों का बड़ी संख्या में आवागमन हुआ। निगम की बसें चुनाव में और अन्य वाहनों का अधिग्रहण होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed