{"_id":"66ec666d07293d8a7d0fa799","slug":"vegetables-became-expensive-due-to-rain-kitchen-budget-got-spoiled-etah-news-c-163-1-sagr1018-123077-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बारिश से महंगी हुईं सब्जियां, रसोई का बजट बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बारिश से महंगी हुईं सब्जियां, रसोई का बजट बिगड़ा
Thu, 19 Sep 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में एक महीने पहले तक टमाटर 25 से 30 रुपये किलो तक बिक रहा था। अब 60 रुपये किलो पहुंच गया है। हरी मिर्च और धनिया के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं। प्याज के दाम भी दोगुने हो गए हैं। बारिश का असर सब्जियों की कीमतों पर पड़ा है।
शहर में 15 दिन के अंतराल में सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। टमाटर, नीबू, प्याज, मिर्च, धनिया अधिक महंगा हो गया है। सब्जियां महंगी होने के कारण आम जनता की जेब ढीली हो रही है। रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है। 25, 30 रुपये किलो बिका टमाटर अब फुटकर में 60 से 80 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। अरबी और तोरई भी काफी महंगी हुई है।
सब्जी विक्रेता संदीप कुमार ने बताया कि सब्जियों के कीमतों में अभी और उछाल आ सकता है। महंगाई के चलते ग्राहक सीमित मात्रा में ही खरीददारी कर रहे हैं। मंडी में मौजूद व्यापारी ने बताया कि लगातार बारिश हो रही है। जिस कारण लौकी, तोरई, टमाटर, करेला, धनिया, से लेकर अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। कई जगह खेत पानी में डूब गए हैं। मंडी में सब्जी की आवक कम होने के साथ ही दाम में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
सब्जियों के दाम पहले और अब
आलू - 30 - 40
प्याज - 35 - 60
टमाटर - 30 - 60
धनिया - 200 - 400
मिर्च - 60 - 150
अरवी - 50 - 80
करेला - 35 - 60
लौकी 25 - 50
तुरई - 20 - 60
कद्दू - 20 - 40