{"_id":"d537536c3e4b206cd5bc9ed444b9301f","slug":"vegetable-prices-hiked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों के दाम आसमान पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों के दाम आसमान पर
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 18 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरी सब्जियों को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। इस समय हरी सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं। सब्जियों की कीमतें चार गुना तक बढ़ गई हैं।
बारिश का मौसम आने के बाद से हरी सब्जियों की कीमतों में तेजी आना शुरू हो गई। एक पखवाड़े में कीमतें चार गुना तक पहुंच चुकी हैं। बढ़ती कीमतों ने लोगों को चिंता में डाल रखा है। बजट पर इसका असर पड़ने लगा है। 10 रुपये किलो बिकने वाला पालक 40 रुपये किलो तक जा पहुंचा है। लौकी तौरई, टिंडे, भिंडी, सीताफल के दाम तीन गुने तक बढ़ चुके हैं। अरबी, चुकंदर, गोभी, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, कमल ककड़ी के दाम भी बढ़ चुके हैं। बढ़ती कीमतों के बाद लोगों ने इसकी मात्रा घटाना शुरू कर दिया है तो गरीब तबके के लोगों ने हरी सब्जियों को अपनी थाली से ही दूर कर दिया है।
सब्जी वर्तमान कीमत एक सप्ताह पूर्व कीमत
विज्ञापन
टमाटर 50 30
पालक 40 10
तोरई 30 10
भिंडी 30 10
लौकी 20 10
सीताफल 15 5
शिमला मिर्च 80 60
अरबी 25 20
गौभी 50 40
आलू 8 8
नोट- कीमतें प्रति किलो के हिसाब से हैं।
बारिश के मौसम के बाद से हरी सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भर जाने के बाद से फसलें खराब होने लगी हैं। इससे कीमतों पर असर आया है। - कुमरेश सब्जी विक्रेता