फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Van Mahotsav: 19 lakh saplings planted across the district

वन महोत्सव: जिले भर में रोपे गए 19 लाख पौधे

Tue, 05 Jul 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav: 19 lakh saplings planted across the district
नवीनगर में पौधारोपण करते सांसद, मंडलायुक्त, विधायक, एमएलसी व डीएम ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। आजादी का अमृत महोत्सव श्रंखला में वन महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नवीन नगर में किया गया। सांसद राजवीर सिंह राजू भईया ने कहा कि वृक्ष है तो ऑक्सीजन है, ऑक्सीजन है तो हम हैं। पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करना जरूरी है। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी समेत जनप्रतिनिधि द्वारा करीब 13 हजार पौधे रोपे गए। जबकि पूरे जिलेभर में अन्य विभागों द्वारा करीब 19 लाख पौधे रोपने का काम किया गया।
विज्ञापन

वन महोत्सव के तहत मंगलवार को मारहरा ब्लॉक के नवीन नगर गांव में चारागाह की करीब 72 बीघा जमीन पर 13 हजार पौधे रोपे गए। इस दौरान सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, अलीगढ़ मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। इसके अलावा वन विभाग द्वारा जिले भर में 61 जगहों पर 3 लाख 75 हजार पौधों का रोपण किया गया। एक दिन में वन विभाग समेत 22 विभागों द्वारा कुल 19 लाख 17 हजार 992 पौधे रोपित किए गए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, एमएलसी आशीष कुमार यादव, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, मुख्य विकास अधिकारी अवधेश वाजपेयी, डीएफओ सौरीष सहाय, एसडीएम सदर शिव कुमार, एएसडीएम राम नयन, तहसीलदार सीपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख रवी वर्मा, भूपेंद्र सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डायट परिसर में लगाए गए 1500 पौधे
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने जीटी रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर कलां में वृहद पौधरोपण किया। डीएम अंकित अग्रवाल समेत उप शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार ने डायट परिसर में 1500 पौधे रोपित किए। इस दौरान दोनों ने वृक्ष लगाने के लिए सभी को प्रेरित किया। प्रवक्ता डॉ. चिंतामणि, आकाश दुबे, राजीव कुमार, सुधीर कुमार, जगमोहन सिंह, नवनीत शर्मा, दिगंबर सिंह, शरद यादव, यतेंद्र सिंह, चितरंजन, बबलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 43वीं वाहिनी पीएसी में होगी शक्तिवन की स्थापना
डीएफओ सौरीष सहाय ने मंगलवार को बताया कि बुधवार को कासगंज रोड स्थित 43वीं वाहिनी पीएसी में शक्तिवन की स्थापना की जाएगी। इस दौरान करीब 40 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। जिले के 22 विभागों द्वारा 2 लाख 5 हजार 499 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।

विश्व भारती विद्यालय में हुआ पौधरोपण
किदवई नगर स्थित विश्व भारती जूनियर हाईस्कूल में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन की पत्नी नीलू जैन, विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार जैन, मीता जैन रहे। विद्यालय में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकास सक्सेना, प्रधानाचार्या हेमलता वार्ष्णेय, मानसी सक्सेना, पूजा चौहान, सृष्टि वर्मा, हृरदेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed