फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Valmiki fanfare procession taken out

धूमधाम से निकाली वाल्मीकि शोभायात्रा

Wed, 28 Oct 2015 05:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 28 Oct 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
Valmiki fanfare procession taken out
महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर तीर्थनगरी में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मोहल्ला पजाया स्थित वाल्मीकि मंदिर की भव्य साज सज्जा कर आरती उतारी गई। प्रसाद बांटा गया। सायंकाल के समय वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में लहरा रोड स्थित ग्राम्य देवी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर दीप प्रज्वलन करने के बाद फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। गाजेबाजे के साथ निकाली शोभायात्रा में दर्जन भर नयनाभिराम झांकियां शामिल थीं।
विज्ञापन

सबसे आगे महर्षि वाल्मीकि उसके बाद लव कुश, गंगा माता, वराह भगवान, मां दुर्गा, भगवान विष्णु, भगवान नीलकंठ आदि झांकियां शोभायमान थी।
बैंडबाजों की धुन पर बज रहे धार्मिक गीतों पर शोभायात्रा में शामिल लोग भावविभोर होकर नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा लहरा रोड से शुरू होकर रामसिंहपुरा, कछला गेट, सहावरगेट, अनाज मंडी, चंदनचौक, बदरिया, कटराबाजार आदि क्षेत्रों में देर रात तक भ्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा पर मार्ग में जगह-जगह धर्मप्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर आरती उतारी। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान रामदास,  रवि किशोर पाथरे समिति अध्यक्ष , सचिन कुमार, संजय, आरडी अमल, बबलू, सुमित, अम्बरीश, अशोक पहलवान, अजीत, अर्जुन, सुभाष, राकेश, सुशील, दीनदयाल, पन्नालाल, हरीबाबू, मनोज आदि काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed