{"_id":"620aa5ae36557b54565140c4","slug":"valentine-s-day-worshiping-parents-and-blessings-etah-news-agr5242615197","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे : माता-पिता का पूजन कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे : माता-पिता का पूजन कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के गांव सलेमपुर में माता-पिता का पूजन करते युवा। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/निधौलीकलां। सोमवार को प्रेमी-प्रेमिकाओं और दंपतियों ने अपने-अपने तरीके से वेलेंटाइन डे मनाया। जबकि निधौलीकलां में संत आसाराम बापू के अनुयायियों ने वेलेंटाइन डे का बहिष्कार करते हुए माता पिता का पूजन कर आशीर्वाद लिया। गांव सलेमपुर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गांव के सभी युवा अपने माता-पिता के साथ पहुंचे। जहां उनको माला पहनाकर धूप-दीप से आरती की। राजेश, भगवान सिंह कुशवाह, महेंद्र सिंह कुशवाह, अंजना चौरसिया, सुदेश चौरसिया, सुरेश सक्सेना, हुकुम सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
गुपचुप ढंग से मनाया वेलेंटाइन-डे
प्रेमी युगलों ने वेलेंटाइन डे गुपचुप ढंग से मनाया। जबकि दंपतियों ने शहर के रेस्टोरेंट में लंच व डिनर करके इस दिन को मनाया। वहीं कुछ लोगों ने घरों पर केक काटकर मनाया। हिंदूवादी संगठनों ने विरोध का पहले ही एलान कर दिया था, जिसे लेकर शहर के पार्कों सहित सार्वजनिक स्थानों पर युवा नहीं पहुंचे।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गिफ्ट की दुकानें कराईं बंद
एटा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की टीमें सोमवार को वेलेंटाइन-डे को लेकर शहर में जगह-जगह घूमती रहीं। विहिप विभागध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि बजरंग दल की टीम ने आगरा रोड स्थित एक होटल में वेलेंटाइन-डे मनाते एक युवा जोड़े को पकड़ा। दोनों से हनुमान चालीसा पढ़वाया गया। शहर में खुली गिफ्ट की दुकानों को बंद कराया और वेलेंटाइन-डे मनाने का विरोध कर पश्चिमी सभ्यता को रोकने का प्रयास किया। विहिप सहमंत्री शिवांग गुप्ता के नेतृत्व में पवन कुमार, प्रतीप गुप्ता, अरुण कुमार, हरिओम, निशांत, अमरदीप, विनय कुमार आदि ने अलग-अलग टीमें बनाकर शहर भर में निगरानी की। संवाद