फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vaccines worth more than five lakh rupees in three months

तीन महीने में पांच लाख रुपये से अधिक के टीके बर्बाद

Tue, 20 Apr 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vaccines worth more than five lakh rupees in three months
एटा। एंटी कोरोना टीकों की किल्लत के बीच यहां बड़े स्तर पर इसकी बर्बादी हुई है। 16 जनवरी से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया। विभिन्न चरणों में अब तक करीब 74 हजार लोगों को टीके लगाए गए हैं। इस दौरान 3621 डोज बर्बाद हो गईं, जिसमें सरकार को सीधे-सीधे 5.43 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबसे पहले हेल्थ वर्कर का टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए। जिले में 5386 हेल्थ वर्करों का टीकाकरण किया गया। इसके बाद 6985 फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण हुआ। बाद में 61678 बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीके लगा गए। इनके टीकाकरण के दौरान 3167 डोज बर्बाद हुईं।
विज्ञापन

एक डोज की कीमत 150 रुपये
कोरोना वैक्सीन की एक डोज के लिए सरकार को 150 रुपये का भुगतान कंपनी को करना होता है। सरकारी अस्पतालों में आमजन के लिए यह नि:शुल्क है जबकि निजी केंद्रों पर 250 रुपये का शुल्क अदा करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होती है बर्बादी
कोवैक्सीन वायल में 20 और कोविशील्ड में 10 डोज होती हैं। डीआइओ डॉ. राम सिंह ने बताया कि वायल खुलने के बाद चार घंटे में इसका उपयोग हो जाना चाहिए। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इकट्ठे नहीं आते। समय बीतने के बाद वायल में बची हुई दवा बेकार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed