फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Use safe colors with caution

सावधानी के साथ सुरक्षित रंगों का करें इस्तेमाल

Thu, 17 Mar 2022 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Use safe colors with caution
एटा। होली पर्व का नाम आते ही जहन में खुशी दौड़ जाती है। हर कोई रंग-बिरंगी होली खेलने को उत्सुक रहता है, लेकिन स्वास्थ्य के मद्देनजर होली खेलते समय सावधानी बरतना जरूरी है। विशेषज्ञ बताते हैं कि सुरक्षित रंगों का ही इस्तेमाल किया जाए। रासायनिक रंगों से आप बीमार पड़ सकते हैं। सांस व त्वचा रोगियों को विशेष बचाव रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

मिलावटी रंगों से होने वाले नुकसान
- चांदी के रंग में अल्युमिनियम ब्रोमाइड मिलाया जाता है, जिससे त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं।
- बैंगनी रंग में क्रोमियम आयोडाइड के होने से अस्थमा की समस्या हो सकती है।
- काले रंग में लेड ऑक्साइड से त्वचा पर जलन होती है।
- रंग में प्रयोग किए जाने वाले कॉपर सल्फेट से आंखों में खुजली हो जाती है।
- नीले रंग के गुलाल में पर्शियन ब्लू की मिलावट की जाती है, जिससे एलर्जी हो सकती है।
बोले विशेषज्ञ
मेडिकल कॉलेज की चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका कुशवाह कहती हैं कि हर व्यक्ति को अलग-अलग तरह की एलर्जी होती है। रंगों में कई तरह के रसायन मिलाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कैंसर की वजह भी बन सकते हैं। ये रंग आंखों में एलर्जी, सूजन, अंधापन जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed