फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Urn belonged to celebrate Maha Shivaratri trip

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकली कलश यात्रा

Tue, 21 Feb 2017 11:18 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 21 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Urn belonged to celebrate Maha Shivaratri trip
ब्रहमकुमारी द्वारा न‌िकाली गई कलशयात्रा - फोटो : Amar Ujala
प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय केंद्र पर महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को  कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान परमात्म का प्रतीक शिव ध्वज भी फहराया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला गोविंद दास स्थित प्रजापति ब्रहमकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय में महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंगलवार को शिव ध्वज फहराया गया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के बाद केंद्र पर शिव अवतरणों के अध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला गया। मुख्य प्रशिक्षिका राज योगिनी ब्रह्म कुमारी सरोज बहन ने परमात्मा का अवतरण कब और कैसे होता है? इसकी जानकारी दी। बताया कि वर्तमान समय में परमात्मा शिव धरा पर अवतरित हो चुके हैं। बीके रीतू बहन, बीके संगीता ने पुष्प देकर अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता, सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक मुकेश चंद्र, जगदीश गुप्ता, सियाराम गुप्ता, राम निवास, गोविंद गुप्ता, प्रेम किशोर मिथिलेश, रमादेवी, विमला देवी, शारदा देवी, मनेाज कुमार, सुनीता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीके श्रीपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed