{"_id":"ee57797a860fda5229175b05b1de8bb9","slug":"urea-75-stores-raided-10-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया की 75 दुकानों पर छापा, 10 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया की 75 दुकानों पर छापा, 10 को नोटिस
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव कृषि के आदेश के बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में जिलेभर में सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में चार टीमें गठित कर खाद-बीज की कालाबाजरी रोकने को लेकर छापामार अभियान चलाया गया। अभियान में 75 दुकानों को चेक किया। वहीं 10 को नोटिस देते हुए सैंपल भरे गए। इस दौरान खाद-बीज विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह व जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने विकास खंड शीतलपुर व सकीट में छापामार कार्रवाई की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में करीब 75 दुकानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा छापा मारा गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर रेट लिस्ट बोर्ड चस्पा न होने के कारण 10 दुकानदारों को नोटिस दिया गया। साथ ही 11 उरर्वक के नमूने लिए गए। एसडीएम जलेसर रवी कुमार श्रीवास्तव व कृषि रक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह द्वारा विकास खंड जलेसर में छापामार कार्रवाई की गई।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने दो दर्जन से अधिक दुकानों पर छापा मारा। तीन कीटनाशकों एवं दो यूरिया खाद के नमूने लिए। दो लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की। वहीं तीन को कारण बताओ नोटिस थमाया। वहीं विकास खंड अलीगंज व जैथरा में एसडीएम अलीगंज व भूमि संरक्षण अधिकारी महेंद्र सिंह के अलावा विकास खंड मारहरा व निधौली कलां में उप कृषि निदेशक जयप्रकाश व एसडीएम अतिरिक्त सुनील कुमार ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान जिले भर के खाद बीज विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई दुकानदार तो छापामार कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकान बंद कर भाग गए।
विज्ञापन
किसानों पर न थोपा जाए लगेज
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुछ समिति किसानों को यूरिया के साथ जबरदस्ती अतिरिक्त लगेज भी थमा रही हैं। जानकारी पर सुबह साधन समिति अलीगंज रोड पर पहुंचे थे, संचालक को सख्त चेतावनी दी कि वह किसानों को जबरदस्ती यूरिया के साथ अन्य सामान न दें। ऐसा मिलने पर संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।