फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Uproar in Jawahar thermal project due to non-payment of salary, demonstration

वेतन न मिलने पर जवाहर तापीय परियोजना में हंगामा, प्रदर्शन

Mon, 20 Jun 2022 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Jawahar thermal project due to non-payment of salary, demonstration
जवाहर तापीय परियोजना पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मलावन क्षेत्र में निर्माणाधीन विद्युत तापीय परियोजना में सोमवार को हंगामा और प्रदर्शन हुआ। दो महीने का वेतन न दिए जाने का आरोप लगा कर्मचारी सड़क पर उतर आए। कार्य बहिष्कार कर उन्होंने परियोजना गेट का घेराव कर जाम लगा दिया। अन्य कर्मचारियों को प्रवेश करने से रोक दिया। पुलिस को बुलाकर उन्हें हटवाकर अन्य कर्मचारियों को प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन

मलावन क्षेत्र में दूसान कंपनी की ओर से परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। जिसने स्थानीय स्तर पर विभिन्न कंपनियों को ठेके दिए हैं। कुल मिलाकर करीब पांच हजार कर्मचारी इस समय काम कर रहे हैं। ऐसी ही एक स्थानीय कंपनियों से संबद्ध करीब 150 कर्मचारियों ने सोमवार सुबह कार्य करने से मना कर दिया। गेट के अंदर उन्होंने प्रवेश भी नहीं किया। उनका कहना था कि उन्हें दो महीने से वेतन नहीं मिला है। जब वेतन की बात कहें तो अधिकारी अन्य बातों को लेकर दबाव बनाने लगते हैं। स्थिति यह हो गई है कि घर में कुछ खाने को नहीं बचा है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर भी चिंता बनी हुई है। उनके समर्थन में करीब 300 कर्मचारी और आ गए तथा उन सबने मिलकर गेट पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। इस पर परियोजना के अधिकारियों ने पुलिस को खबर दी। मलावन थाने से पुलिस बल पहुंचा। उन्होंने समझाया कि यदि किसी को विरोध करना है तो वह अन्य कर्मचारियों को प्रवेश करने से जबरन न रोकें। साथ ही किसी तरह की ऐसी गतिविधि न करें जिससे किसी को असुविधा हो। शाम तक कर्मचारियों का प्रदर्शन चलता रहा। इस बीच कई दौर में परियोजना के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से कर्मचारियों की बात हुई। परियोजना अधिकारियों ने बताया कि वेतन उनके खाते में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। कुछ तकनीकी समस्या है, लेकिन कर्मचारी कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं प्रदर्शन
यह पहला मौका नहीं है कि वेतन न मिलने को लेकर परियोजना में हंगामा और प्रदर्शन हुआ है। इससे पहले इसी साल 23 फरवरी को भी तमाम कर्मचारी सड़क पर आ गए थे। उन्होंने भी वेतन न मिलने का आरोप लगाया था। जबकि पिछले साल 3 अगस्त 2021 को सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। उस समय भी वेतन न दिए जाने का मामला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed