{"_id":"6686e579cf697167a5032f59","slug":"upcida-signs-installed-along-the-highway-disappeared-etah-news-c-163-1-eta1001-119250-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाईवे किनारे लगाए गए यूपीसीडा के संकेतक हुए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाईवे किनारे लगाए गए यूपीसीडा के संकेतक हुए गायब
Thu, 04 Jul 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
एटा। औद्योगिक क्षेत्र की पहचान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर कुछ माह पूर्व ही संकेतक लगाए गए थे। जिससे कि लोगों को पता चल सके कि जिला मुख्यालय के समीप औद्योगिक क्षेत्र है। वहीं संकेतक बोर्ड लगने से हाईवे की शोभा भी बढ़ रही थी। मगर खराब गुणवत्ता और देखरेख के अभाव में कुछ ही दिनों में ये संकेतक गायब हो चुके हैं।
जिला मुख्यालय से कानपुर को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर स्थित सेंथरी गांव पर औद्योगिक क्षेत्र है। यहां यूपीसीडा और यूपीएसआईडीसी की ओर से औद्योगिक इकाइयों के लिए जमीन का आवंटन किया गया है। कुछ वर्ष पहले तक यहां काफी कम संख्या में औद्योगिक इकाइयां थीं। अभी यहां तेजी के साथ विकास हो रहा है और लोग बाहर से आकर फैक्टरी आदि लगा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर पूरे प्रदेश में हर जिले के अंदर औद्योगिक क्षेत्र के सामने पहचान के लिए संकेतक बोर्ड लगाए गए। इसी के तहत जिले में भी हाईवे पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र के समीप ऐसे बोर्ड लगाए गए थे। मगर कुछ ही दिनों के बाद देखरेख के अभाव और घटिया गुणवत्ता के बने होने के चलते यह टूटकर गिर पड़े। जहां इनके लगने के बाद शोभा बढ़ी थी, वहीं अब यह शोभा खराब हो रही है। पीडी एनएचएआई अलीगढ़ पीके कौशिक का कहना है कि ऐसा हुआ है तो पूरी गुणवत्ता के साथ नए बोर्ड लगवाए जाएंगे।