{"_id":"68c13dfa0e55460eea03440f","slug":"up-teacher-tries-self-immolation-in-school-office-after-harassment-by-headmistress-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रधानाध्यापिका ने इस कदर किया प्रताड़ित, महिला शिक्षामित्र ने खुद को लगाई आग; साथियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रधानाध्यापिका ने इस कदर किया प्रताड़ित, महिला शिक्षामित्र ने खुद को लगाई आग; साथियों ने बचाई जान
Wed, 10 Sep 2025 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:29 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब महिला शिक्षामित्र ने खुद को आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। साथियों ने महिला को बचा लिया।
विज्ञापन
स्कूल में जमा भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
एटा के जलेसर में सकरौली थाना क्षेत्र में गांव इसौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को महिला शिक्षामित्र ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों ने आग बुझाकर उनको बचाया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र हैप्पी चौहान निवासी बोर्रा कलां ने कार्यालय में खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इससे कमरे में धुआं भर गया और रजिस्टर समेत कई कागजात जलकर राख हो गए। धुआं निकलता देख सहकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाकर उनको बाहर निकाला। इस बीच उनकी साड़ी जल गई। शिक्षामित्र का आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लगातार उन्हें प्रताड़ित करती हैं। छोटी-छोटी बातों पर फटकार लगाई जाती है और देर से आने पर जुर्माना भी लगाया जाता है। कई बार सिर्फ 10-20 मिनट की देरी पर भी 50 रुपये का जुर्माना वसूला जाता है और रजिस्टर में हस्ताक्षर तक नहीं करने दिए जाते।
आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों से प्रधानाध्यापिका इसी विद्यालय में कार्यरत हैं और उनका कभी तबादला नहीं हुआ। इसी वजह से आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों ने विद्यालय के अन्य शिक्षकों व ग्रामीणों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका ने आरोप किए खारिज
प्रधानाध्यापिका ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से इन्कार कर दिया। कहा कि उनका शिक्षामित्र से कोई विवाद नहीं है। पता नहीं कि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। कहा कि वह समय पर विद्यालय आती हैं जबकि हैप्पी चौहान अक्सर देर से आती हैं।
इस मामले की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी, प्रधानाध्यापिका, शिक्षामित्र सहित अन्य शिक्षकों को बुलाया गया है। बृहस्पतिवार को इनके बयान दर्ज कर जांच की जाएगी। -दिनेश कुमार, बीएसए

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन