{"_id":"66eae18ca94011bc00006cf7","slug":"up-school-closed-in-eteh-for-one-day-due-to-heavy-rain-2024-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP School Closed: फिर आ गया आदेश, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद; यहां जानिए अब कब खुलेंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP School Closed: फिर आ गया आदेश, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद; यहां जानिए अब कब खुलेंगे विद्यालय
Thu, 19 Sep 2024 07:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:32 AM IST
सार
एटा और कासगंज जिलों में भारी बारिश को देखते हुए गुरुवार के दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
UP School closed
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा और कासगंज में दो दिन से हो रही लगातार बारिश से एटा में जिला विद्यालय निरीक्षक ने 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। उन्होंने पत्र जारी करके गुरुवार को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिले में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। इसके अलावा कासगंज जिले में भी डीएम मेधा रूपम ने गुरुवार को 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
मंगलवार से शुरू हुई बारिश बुधवार को दिनभर होती रही। इससे मेडिकल कॉलेज के नए भवन की छतों से पानी टपकने लगा। भूतल से लेकर 5वें तल तक दिन भर पानी आता रहा। सर्जिकल वार्ड में भी छत से पानी टपका।
विज्ञापन
Trending Videos
करोड़ों रुपये की लागत से डाक बगलिया में मेडिकल कॉलेज का नया अस्पताल भवन बना है। वर्ष 2023 में इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। नवंबर माह में कार्यदायी संस्था से मेडिकल कॉलेज ने हैंडओवर ले लिया। पहले यहां ओपीडी शुरू की गई। इसके बाद इनडोर सेवाएं भी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
मंगलवार रात से बु़धवार को भी बारिश होती रही। ऐसे में भवन की छत से गैलरी में पानी टपकने लगा। भवन 6 मंजिल बना है। भूतल तक पानी टपक कर आ रहा था। इतना ही नहीं छत पर सीलिंग भी प्रत्येक तल पर लगी है। इसके बाद पानी आना लोगों में चर्चा का विषय बन गया।
सर्वाधिक पानी द्वितीय तल पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की गैलरी में आ रहा था। यहां पानी टपकने वाले स्थानों पर डस्टबिन रख दिए गए। चौथी मंजिल पर बने सर्जिकल वार्ड में दो स्थान पर पानी छत से आ रहा था। वार्ड में भर्ती मरीज इसको लेकर परेशान थे। जबकि 5वें तल पर बच्चा वार्ड की तरफ गैलरी में छत से पानी टपक रहा था।
पुराने भवन की छतों से भी आ रहा पानी
मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में इमरजेंसी संचालित हैं। बुधवार को बारिश से वहां भी छतों से पानी टपकने लगा। इससे इमरजेंसी में पहुंचने वाली मरीजों के तीमारदार परेशान दिखे। लोगों में छत से टपकते पानी को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं रहीं।
भवन में छतों से पानी आ रहा है, इसको दिखवाया जाएगा। कार्यदायी संस्था को लिखा जाएगा और दुरुस्त कराया जाएगा। -रजनी पटेल, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज