फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   UP - Delhi governments remained on target

निशाने पर रहीं यूपी-दिल्ली की सरकारें

Sun, 28 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sun, 28 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
UP - Delhi governments remained on target
बहुजन समाज पार्टी अमांपुर विधान सभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन ग्राम आनंद नगर अंधा नगला में आयोजित किया गया। बसपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार कर जमकर प्रहार किए। मुख्य अतिथि आगरा एवं अलीगढ़ मंडल के जोन कार्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि पूरे प्रदेश में आए दिन अपहरण, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। गुंडा, माफियाओं की सरकार चल रही है। भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। जनता में त्राहि-त्राहि कर रही है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन

विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वायदे पूरे नहीं किए गए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेश यात्राओं से ही फुरसत नहीं है। अपने ही देश का गरीब किसान चहुंओर से लूटा जा रहा है। देश का परेशान हाल किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। कार्यकर्ता सम्मेलन को अलीगढ़ मंडल कार्डिनेटर राजाराम आनंद, कमल कुमार बौद्ध, जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव, महासचिव डीपी सिंह राना, हुंडीलाल बघेल, अनुज दीक्षित, आशीष पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में शमशुद्वीन शाह, डा. हरिभान सिंह शाक्य, मुशीर कुरैशी, डा. भगवती प्रसाद शाक्य, डा. दिनेशचंद्र शाक्य, प्रेमसिंह शाक्य, साहब सिंह, वीएस राजपूत, शिवप्रसाद, भीमकिशोर, देवकीनंदन, डा. राधेश्याम कश्यप, अनुज कुमार लोधी, बृजेश कुमार, बॉबी कश्यप, बलवीर सिंह भास्कर, अमर सिंह मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed