{"_id":"604a48178ebc3e8d1b2ebe3f","slug":"up-crime-live-arms-smuggling-arms-smuggling-etah-arms-smuggler-arms-smuggler-etah-hand-made-katta-etah-hand-made-katta-etah-news-agr484213627","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, 26 तमंचों सहित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, 26 तमंचों सहित दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली देहात पुलिस की गिरफ्त में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने के आरोपी ।
- फोटो : ETAH
एटा। असलाह तस्करों और पुलिस के बीच बुधवार रात मुठभेड़ हो गई। इसके बाद पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बने व अधबने 26 तमंचों सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि अवैध शस्त्र निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुुधवार रात करीब आठ बजे कोतवाली देहात पुलिस और स्वॉट टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारा तो असलहा तस्करों के साथ काली नदी, गांव लालपुर के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मौके से 19 तमंचे 315 बोर, 2 तमंचे 12 बोर, पांच तमंचे 315 बोर (अधबने), 4 कारतूस व 8 खोखा 315 बोर तथा बड़ी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम ललित कुमार व ईश्वर अली निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा बताए हैं। यह भी बताया है कि शस्त्रों का निर्माण करके 2500 से तीन हजार रुपये में आसपास के जिलों में बेचते हैं।
विज्ञापन
एसएसपी का कहना है कि मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दोनों पेशेवर अपराधी हैं, पूर्व में भी कई बार शस्त्र फैक्टरी के मामलों में जेल जा चुके हैं, साथ ही दोनों के विरुद्ध अलग-अलग न्यायालयों से गैर जमानती वारंट भी जारी हैं। ललित के खिलाफ विभिन्न थानों में सात और ईश्वर अली के खिलाफ पांच मुकदमा दर्ज हैं। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।