{"_id":"6534305aff0487b6890ce3f9","slug":"unregistered-clinic-operator-ran-away-after-seeing-the-health-team-etah-news-c-163-1-sagr1019-7226-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अपंजीकृत क्लीनिक संचालक स्वास्थ्य टीम को देखकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अपंजीकृत क्लीनिक संचालक स्वास्थ्य टीम को देखकर भागा
Sun, 22 Oct 2023 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में अपंजीकृत क्लीनिक व पैथोलॉजी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई का दौर जारी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख क्लीनिक का संचालक भाग निकला। ग्रामीणों ने बताया यही क्लीनिक पर चिकित्सक है। बाद में बुलाने पर वह आया। टीम ने एक पैथोलॉजी सहित चार अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिए हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया शनिवार को अवागढ़ के किला रोड पर संचालित एक क्लीनिक पर पहुंचे। यहां डॉ. शिव कुमार क्लीनिक को चला रहे थे। कागजात मांगने पर बीएएमएस की डिग्री दिखाई गई, लेकिन उनका क्लीनिक पंजीकृत नहीं था। इस पर नोटिस की कार्रवाई की गई। वहीं सद्गुरु पैथोलॉजी अपंजीकृत मिली, इसे नोटिस दिया गया। इसके बाद अवागढ़ कस्बा में संचालित शर्मा क्लीनिक पर पहुंचे। यह क्लीनिक पंजीकृत नहीं मिला, नोटिस दिया गया है। चुरथरा में कृष्णा क्लीनिक पंजीकृत नहीं था। यहां एक मरीज मिला। संचालक को नोटिस दिया गया।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि हंसपुर में क्लीनिक संचालक महेश चंद्र की लंबे समय से शिकायतें मिल रहीं थी। जिस समय वहां पहुंचे क्लीनिक संचालक भागने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि यही डॉक्टर है। काफी देर बाद वह बुलाने पर आया। बताया कि उसके क्लीनिक पर दो मरीज भर्ती मिले। संचालक को नोटिस दिया है। उन्होंने बताया सभी को एक सप्ताह का समय दिया गया है। जवाब न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।