फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Unknown vehicle trampled home guard going on duty, died

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Sat, 11 Sep 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle trampled home guard going on duty, died
एटा। थाना बागवाला में तैनात होमगार्ड को साइकिल से ड्यूटी जाते समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इसमें होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव धुआई निवासी होमगार्ड भूपेंद्र सिंह (40) पुत्र महेंद्र सिंह शर्मा की अज्ञात वाहन की टक्कर से बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे मौत हो गई। होमगार्ड जवान रात की ड्यूटी करने के लिए साइकिल से थाना बागवाला जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। थानाध्यक्ष रामकेश सिंह राजपूत ने बताया कि भूपेंद्र शर्मा रात करीब आठ बजे साइकिल से ड्यूटी करने के लिए थाने पर आ रहा था। तभी एटा-अलीगंज रोड स्थित गांव बागवाला से पहले पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की खबर एक अन्य वाहन वाले ने थाने पर दी। शव का रात में ही पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गांव गंगनपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से यहां के निवासी विजेंद्र सिंह घायल हो गए। थाना व कस्बा मलावन के पास सत्यपाल निवासी मलावन अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed