{"_id":"68481a032b4d3d786c0581ce","slug":"uncle-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-dumper-nephew-injured-etah-news-c-163-1-eta1001-134709-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल
Tue, 10 Jun 2025 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 10 Jun 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
एटा। कस्बा व थाना अलीगंज क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर स्टेडियम के सामने सोमवार को डंपर की चपेट में आने से चाचा-भतीजे घायल हो गए। इनमें से चाचा की उपचार के दौरान कानपुर में मंगलवार को मौत हो गई। वहीं भतीजे का अलीगंज में इलाज चल रहा है। दोनों लोग बाइक पर बैठकर सोमवार की सुबह सब्जी लेने आ रहे थे।
गांव गेवर असदुल्लापुर निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह चाचा उमेश कुमार (35) को बाइक पर लेकर अलीगंज कस्बा से सब्जी खरीदने जा रहा था। जैसे ही बाइक अलीगंज कस्बा में कायमगंज रोड के पास पहुंची, सामने से मिट्टी भरकर आ रहे डंपर की चपेट में आ गई। इसके कारण दोनों ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने परिजन और पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उमेश को रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर पहले लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद पहुंचे। यहां से हालत बिगड़ने पर कानपुर ले गए। वहां उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
चिकित्सक के कारण पोस्टमार्टम में हुई देरी
मृतक का शव मंगलवार को सुबह परिजन लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां चिकित्सक काफी देर बाद दोपहर लगभग 2:30 बजे पहुंचे। देरी होने की बात जब मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी तक पहुंची, तो वह स्वयं पोस्टमार्टम हाउस पर आ गए। इतनी देर में चिकित्सक प्रवीन कुमार भी आ गए। जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई, तब कहीं जाकर 3:30 बजे तक पोस्टमार्टम हो पाया और परिजन शव को घर ले गए। सीएमओ ने चिकित्सक को फटकार लगाते हुए समय से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।