फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Uncle-nephew killed in car-bike collision

कार और बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजे की मौत

Sun, 29 May 2022 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew killed in car-bike collision
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे बाइक पर सवार 5 वर्षीय मासूम और उसके चाचा की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। बागवाला निवासी 19 वर्षीय अवधेश गांव के ही अपने साथी 18 वर्षीय पंकज के साथ कासगंज जनपद के दरियावगंज गया था। वहां से अवधेश अपने बड़े भाई बबलू के 5 वर्षीय पुत्र हिमांशु और उसकी नानी कन्नौज जनपद निवासी शीला देवी को लेकर बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन

यह लोग बागवाला चौराहे पर पहुंच पाए थे कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे सभी लोग बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। इससे हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शीला देवी, पंकज और अवधेश घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से तीनों को ही गंभीर स्थिति में आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में अवधेश की मौत हो गई। बागवाला थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि कार और बाइक की भिड़ंत में युवक व बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed