{"_id":"666db077fd5d2337a605a1fa","slug":"uncle-died-while-nephew-condition-critical-after-bike-collided-with-tractor-in-etah-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, चाचा की मौत... भतीजे की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, चाचा की मौत... भतीजे की हालत नाजुक
Sat, 15 Jun 2024 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2024 09:02 PM IST
सार
ट्रैक्टर से बाइक टकराने से चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजे की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में चाचा-भतीजे शनिवार को बाइक से किसी कार्य से सिढ़पुरा जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर से टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। जहां चाचा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भतीजे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बागवाला थाना क्षेत्र के गढ़ी बेंदुला निवासी जितेंद्र (35) अपने भतीजे अंशुल के साथ शनिवार को सिढ़पुरा जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बकावली गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस हादसे में जितेंद्र व अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से इनको मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां जितेंद्र को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अंशुल का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की।
विज्ञापन