फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ujjwala's stove cooled by the fire of inflation

महंगाई की आग ने ठंडे किए उज्ज्वला के चूल्हे

Tue, 27 Jul 2021 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ujjwala's stove cooled by the fire of inflation
चूल्हे पर काम करती महिला। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। महिलाएं स्वस्थ रहें, निरोगी रहें, उन्हें धुएं के कारण आंखों में दिक्कत के साथ ही अन्य कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या न हो। इसलिए उन्हें उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन दिए गए थे। अब महंगाई की वजह से चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं और गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं मिट्टी के चूल्हे पर उपले और लकड़ी के सहारे खाना बनाती हैं। इससे उठने वाला धुआं उनकी सेहत व आंखों की रोशनी पर असर डालता हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2016 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। इसके तहत पहले गरीबी से नीचे जीवन यापन करने वालों को गैस कनेक्शन दिए गए। जिले में एक लाख 31 हजार 106 लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया, लेकिन एलपीजी की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर महिलाओं को चूल्हा फूंकने को मजबूर कर दिया हैं। वर्तमान में सिलिंडर 864 रुपये का आ रहा है। ऐसे में लाभार्थी सिलिंडर नहीं भरा पा रहे हैं।
विज्ञापन

अगस्त 2019 से नहीं हो रहे कनेक्शन
जिले में उज्ज्वला योजना के तहत 182815 आवेदन आए थे। जहां सत्यापन के दौरान 136812 लाभार्थी बचे। वहीं 131106 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिया गया। अगस्त 2019 में कनेक्शन देना बंद कर दिया गया। इस दौरान 5706 लाभार्थी कनेक्शन से छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 रुपये रह गई सब्सिडी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पहले जहां गैस का सिलिंडर लेने पर 200 से 250 रुपये तक सब्सिडी खाते में आती थी। वहीं अब यह घटकर 17 रुपये मात्र रह गई है।
सिलिंडर के दामों पर एक नजर
माह कीमत
जनवरी 723.50
फरवरी 798.50
मार्च 848.50
अप्रैल 838.50
मई 838.50
जून 838.50
जुलाई 864 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed