{"_id":"6153111e8ebc3e046034ec4c","slug":"typhoid-is-not-being-investigated-in-medical-college-etah-news-agr5093760165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में टायफाइड की नहीं हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में टायफाइड की नहीं हो रही जांच
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में बनी पैथोलॉजी में एक माह से टायफाइड की जांच नहीं हो रही है। इससे वहां पहुंचने वाले बुखार पीड़ित लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस जांच के लिए उन्हें बाहर की निजी लैब पर जाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में उच्चीकृत हो गया है, लेकिन व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां एक माह से टायफाइड की जांच नहीं हो रही है। बुखार से पीड़ित मरीज टायफाइड की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी पहुंचते हैं, लेकिन कर्मचारियों द्वारा इस जांच के लिए मना कर दिया जाता है। इससे मरीज मायूस होकर लौट रहे हैं।
अन्य जांच की भी आए दिन समस्या
पैथोलॉजी में आए दिन कोई न कोई जांच नहीं होती है। बीते दिनों सीबीसी की जांच कई दिन बंद रही। जबकि लिवर व किडनी की जांच भी एक सप्ताह तक बंद रही थी। बाद में इंजीनियर को बुलाकर मशीनें दुरुस्त कराई गईं तो जांच शुरू हो पाई।