{"_id":"61a383a9556b420cfa163c48","slug":"two-youths-killed-three-injured-in-road-accidents-etah-news-agr5161074157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
एटा/सकीट। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतकों में एक मेरठ जिले का रहने वाला है।
मेरठ जनपद के थाना निसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सादिक, अस्सा, मेरठ निवासी लोडर चालक सादिक व माछरा, मेरठ निवासी 22 वर्षीय सलमान कानपुर में होर्डिंग लगाने शनिवार की रात लोडर टेंपो से निकले। मलावन थाना क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा के पास अज्ञात वाहन से उनके लोडर टेंपो में टक्कर मार दी। इससे क्लीनर साइड में बैठे सादिक की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक सादिक व सलमान घायल हो गए। मलावन थाना पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि सादिक के भाई शकील का होर्डिंग लगाने का कार्य है। इसी सिलसिले में होर्डिंग लगाने कानपुर जा रहे थे। वहीं सकीट थाना क्षेत्र के अंर्तगत सकीट-ओंछा मार्ग पर गांव करमपुर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमे थाना क्षेत्र के नोथरा निवासी 30 वर्षीय रतनपाल व बाइक चालक 20 वर्षीय अजीत घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने रतनपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि अजीत को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर कर दिया।
----------
किराए का था लोडर
पोस्टमार्टम हाउस पर सादिक के परिजनों ने बताया कि बड़े भाई शकील होर्डिंग लगाने का कार्य करते हैं। कानपुर में होर्डिंग लगाने के लिए लोडर गाड़ी किराए पर लेकर जा रहे थे।
------------
दोनों सड़क हादसों का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
सुनील कुमार त्यागी, सीओ सकीट