{"_id":"6ae4e39aec4166316f05144d","slug":"two-youths-injured-in-a-collision-between-motorcycles-have-died-a-third-is-in-critical-condition-etah-news-c-163-1-eta1014-159342-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाइकों की भिड़ंत में घायल दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाइकों की भिड़ंत में घायल दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
Sat, 31 Oct 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
मृतक नितेश का फाइल फोटो
एटा। शिकोहाबाद मार्ग पर निधौली खुर्द गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। इसमें से दो घायलों की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बीएससी छात्र नितेश (18) ने बृहस्पतिवार शाम और दूसरे घायल मोहन (25) की शुक्रवार की सुबह आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरे घायल का आगरा में उपचार चल रहा है। एक ही हादसे में दो युवकों की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिजोर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब पांच बजे निधौली खुर्द गांव के पास सड़क हादसा हुआ था। इसमें नितेश अपने दोस्त के साथ बाइक से बहन के घर सिकंदराराऊ जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर मनसुखपुर निवासी मोहन और राजा चंद सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।
वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार शाम बीएससी के छात्र नितेश की मौत हो गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह दूसरे घायल मोहन ने भी दम तोड़ दिया। राजा चंद का आगरा में ही इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि हादसे में घायल तीन युवकों में से दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीसरे घायल का आगरा में उपचार जारी है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।