फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two youths died in road accidents in Etah

Etah: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक तेरहवीं में जा रहा... तो दूसरा ससुराल से लौट रहा था

Tue, 16 Jan 2024 05:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 05:19 PM IST
सार

एटा में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक तेरहवीं में जा रहा थी। तो वहीं दूसरा ससुराल से लौट रहा था। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई।  

विज्ञापन
Two youths died in road accidents in Etah
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र आगरा रोड स्थित गांव अमरगोजिया के पास सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने ताऊ की तेरहवीं में शामिल होने के लिए जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। जबकि जैथरा क्षेत्र में वाहन की टक्कर लगने से सकीट क्षेत्र के एक युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन


थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला खना निवासी गौरव यादव (24) की अमरगोजिया के पास हादसे में मौत हुई है। मृतक के फुफेरे भाई सनी यादव निवासी अमरगोजिया ने बताया कि गौरव हलवाई का काम करता था, शहर में ही एक मिठाई की दुकान पर रहता आ रहा था। सोमवार को गौरव के ताऊ नरेश सिंह की तेरहवीं थी, इसमें शामिल होने के लिए बाइक से गांव जा रहा था तभी हादसा हो गया और जान चली गई। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पांडेय ने बताया कि देर शाम हादसा होने पर युवक की मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। वहीं थाना जैथरा क्षेत्र के गांव रुपधनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजेश कुमार (38) निवासी नंदपुर बेलामई थाना सकीट की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई राजपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8 बजे ससुराल नगला फूले थाना पटियाली जिला कासगंज से लौट रहे थे तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने सूचना दी। तब मौके पर पहुंचे और पहचान की गई। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि हादसा होने पर युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed