{"_id":"623b5881f7e0f558f934d826","slug":"two-way-hit-connection-cut-between-undeclared-cuts-etah-news-agr5279171122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोतरफा मार: अघोषित कटौती के बीच कनेक्शन कटना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोतरफा मार: अघोषित कटौती के बीच कनेक्शन कटना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विद्युत उपभोक्ताओं पर दोतरफा मार पड़ना शुरू हो गई है। निगम द्वारा दिन में कई बार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। वहीं बकाएदारों के कनेक्शन काटना शुरू कर दिया गया है। जिले में आचार संहिता लगी होने की वजह से विद्युत निगम बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई नहीं कर रहा था। जिसके चलते न तो बिजली कनेक्शन काटे गए और न ही उनसे वसूली की गई। आचार संहिता हटने के बाद अब निगम ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।
शहरी क्षेत्र में करीब 1280 बड़े बकाएदार हैं जिन पर 10 हजार रुपयेसे अधिक का बिजली बिल बकाया है। ऐसे लोगों पर निगम की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शहरी क्षेत्र में करीब 250 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वहीं करीब 210 उपभोक्ताओं से करीब 38 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कुल 27 हजार बकाएदार हैं। जिसमें 342 बकाएदारों से करीब 54 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। वहीं अभी तक करीब 500 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
विद्युत कटौती से परेशान उपभोक्ता
गर्मी आते ही बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान होने लगे हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हर रोज करीब चार से पांच घंटे की कटौती होने लगी है। वहीं गर्मी का सितम भी दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। जिससे लोग बिजली न होने की वजह से परेशान नजर आते हैं।