फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two thefts revealed, Rs 3.81 lakh recovered from two thieves

Etah News: दो चोरी का खुलासा, दो चोरों से 3.81 लाख बरामद

Sat, 30 Sep 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 30 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two thefts revealed, Rs 3.81 lakh recovered from two thieves

विज्ञापन
एटा। शहर में लगातार हुई चोरियों की वारदात से पुलिस की नींद उड़ी थी। पुलिस ने शनिवार को दो चोरों को गिरफ्तार कर 3.81 लाख नकदी बरामद कर दो मामलों का खुलासा किया है।
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे सैनिक पड़ाव के पास से चोरी करने वाले राजीव और दिलीप उर्फ डौली निवासी भागीपुर को गिरफ्तार किया है। इनसे 3 लाख 81 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं। बताया कि 23 जून 2022 को सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी मक्खन लाल निवासी मोहल्ला सुनहरी नगर के घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़, नकदी एवं जेवरात चोरी किए गए थे। जबकि 27 सितंबर को रणवीर सिंह निवासी संजय नगर के घर में घुसकर बक्से से 2 लाख रुपये, जेवरात और डेबिट कार्ड चोरी किया गया था। इस कार्ड के जरिए 1500 रुपये चोरों ने निकाले थे।
विज्ञापन

-------------
डेबिट कार्ड का उपयोग करने से पकड़े गए शातिर
एसएसपी ने बताया कि एटीएम रुम के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अगर एटीएम का उपयोग नहीं करते तो तलाश करने में शायद और भी समय लग सकता था। आरोपियों ने कबूल किया है कि कर्ज चुकता करने के लिए वारदात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed