फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two people including an innocent child died in road accidents

Etah News: मासूम समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

Tue, 10 Oct 2023 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two people including an innocent child died in road accidents
एटा। माता-पिता बीमार बेटी और बेटे को बाइक से दवा दिलाने जा रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया। इसमें बेटी की जान चली गई, जबकि माता-पिता व भाई घायल हो गए। पिता को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। जबकि एक अन्य हादसे में कुशीनगर के युवक की मौत हुई है, वह अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए आया था। तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला बनुआ निवासी जुगेंद्र सिंह की 3 साल की बेटी सौम्या उर्फ सैभ्या की हादसे में मौत हुई है। जबकि मासूम के पिता, मां गीता देवी और 5 साल का भाई देवांश घायल हुआ है। परिजन ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे बुखार से परेशान बेटा और बेटी को एटा मेडिकल कॉलेज दवा दिलाने के लिए लेकर माता-पिता आ रहे थे तभी थाना क्षेत्र के ही गांव सिरसा टिप्पू नहर के पास कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटी की मौत हुई है, जबकि जुगेंद्र सिंह को गंभीर रूप से घायल होने के कारण आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

वहीं थाना जैथरा क्षेत्र स्थित गांव सर्रा पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार की रात करीब 9 बजे मनोज कुमार (42) निवासी घूरझपरा थाना रामकोला जिला कुशीनगर की मौत हुई है। जैथरा क्षेत्र के ही गांव हलिया निवासी पंकज ने बताया कि मनोज दोस्त था और रेलवे लाइन पर ठेकेदार के अधीन दोनों कार्य करते थे। सोमवार की शाम बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए आ रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने फोन करने हादसे की जानकारी दी। तब मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां से रेफर कर दिया लेकिन आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन को सूचना देकर भी बुला लिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed