{"_id":"68b4842f2508673e040422f3","slug":"two-people-died-due-to-lightning-and-house-collapse-etah-news-c-163-1-sagr1016-138356-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिजली गिरने और मकान ढहने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिजली गिरने और मकान ढहने से दो लोगों की मौत
Sun, 31 Aug 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
अभिलाष सिंह फाइल फोटो-
एटा। बरसात के बीच रविवार दोपहर के समय एक खेत में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। घटना मलावन थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल की है। इसी थाना क्षेत्र के गांव थरौली में मकान ढहने से मलबे में दबकर एक किसान की मौत हो गई।
गांव नगला भूपाल निवासी बबलू ने बताया कि पिता धनेश (45) रविवार को दोपहर लगभग 2 बजे खेत में काम कर रहे थे। इस समय बरसात के बीच अचानक से तेज आवाज के साथ बिजली उनके ऊपर गिरी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने देखा तो सूचना दी। खेत पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल पिता को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मलावन पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
गांव थरौली निवासी शिवम ने बताया कि पिता अभिलाष सिंह (52) गांव में कच्चे मकान में रहते थे। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से पड़ोस में स्थित मकान में पशु बांधते थे। रविवार को तेज बारिश के दौरान शाम के समय पशुओं को देखने गए थे। इसी दौरान मकान की छत भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे और मलबा हटाया पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।