{"_id":"66f2a2dbbc8a3dafe50f5de7","slug":"two-people-died-and-two-were-injured-in-separate-accidents-in-etah-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, दो लोग घायल; घरों में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, दो लोग घायल; घरों में मची चीख पुकार
Tue, 24 Sep 2024 05:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:01 PM IST
सार
एटा में तीन अलग-अलग जगहों पर हादसे हो गए। हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में अलग-अलग हादसों में दो की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
मामला अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला रूपी की है। गांव निवासी राहुल ने बताया कि उनका छोटा भाई पंकज 25 वर्ष सोमवार की देर शाम दावत खाने नगला गंगा गया था। वहां से पैदल लौट रहा था। रास्ते में पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अवागढ़ लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
वहीं पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदवास निवासी चंदू उर्फ चंद्रपाल सड़क किनारे किसी कार्य से पैदल जा रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इसके अलावा सकीट थाना क्षेत्र के गांव कोंची निवासी अर्चना और देवेंद्र किसी कार्य से सकीट कस्बा की ओर आ रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।