{"_id":"66d5c0bd74eb6bf076069ddf","slug":"two-people-died-and-one-got-severely-burnt-in-etah-current-passed-through-pipe-from-high-tension-line-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: हैंडपंप सही करते समय हाईटेंशन लाइन से पाइप में उतरा करंट, दो की मौत; एक गंभीर रूप से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हैंडपंप सही करते समय हाईटेंशन लाइन से पाइप में उतरा करंट, दो की मौत; एक गंभीर रूप से झुलसा
Mon, 02 Sep 2024 07:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2024 07:12 PM IST
सार
हैंडपंप सही करते समय हाईटेंशन लाइन से पाइप छू गया। इससे उसमें करंट उतर आया। काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
भूपेंद्र की फाइल फोटो, जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में थाना निधौली कलां के गांव दुल्हा में सरकारी हैंडपंप सही करते पाइप में हाईटेंशन लाइन का करंट उतर आया। मिस्त्री सहित तीन लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
रामपाल निवासी दयारामपुर ने बताया कि गांव से बाहर निकलते ही दुल्हा गांव की सीमा में एक सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। ये काफी समय से खराब था। निजी खर्चे से इसको सही करने के लिए पास के ही गांव रसीदपुर निवासी प्रमोद कुमार (20) को बुलाया गया था। वह हैंडपंप का मिस्त्री है।
विज्ञापन
उसके साथ मेरा बेटा भूपेंद्र (30) और गांव का ही सुनील काम कर रहा था। हैंडपंप के ऊपर से ही बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ये लोग हैंडपंप को सही करते समय पाइप व सरिया निकाल रहे थे। तभी पाइप में करंट आ गया। तीनों युवक करंट में चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
वहां देखा तो प्रमोद कुमार और भूपेंद्र की मौत हो चुकी थी। सुनील बुरी तरह से झुलसी हुई अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस को सूचना दी और सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसको आगरा रेफर कर दिया। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे और परिजन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।