फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two more accused of attack on BDO arrested

Etah News: बीडीओ पर हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 May 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 27 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two more accused of attack on BDO arrested
एटा। बीडीओ अवागढ़ पर हमला करने के दो और आरोपियों को अवागढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर पुलिस महकमे द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मोहम्मद जाकिर के ऊपर 20 मई को उस समय हमला हुआ था, जब वह अपनी गाड़ी से विकास खंड कार्यालय जा रहे थे। किला रोड बाईपास के पास कुछ लोगों ने रास्ते में बुलडोजर लगाकर उनकी गाड़ी को रुकवा लिया।
विज्ञापन

पीछे से पांच-छह अज्ञात लोगों ने बाइक से आकर उनको गाड़ी से खींच लिया। उनके तथा उनके चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पिटाई की। विरोध करने पर तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ने थाने पहुंचकर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की और आरोपियों को पहचानने के बाद आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया। आरोपी प्रधान रोहित यादव सहित चार लोग गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए। जबकि सोमवार को अन्य आरोपी प्रधान के भाई अंकित तथा रामकिशन निवासीगण नगला खना थाना अवागढ़ को टूंडला रोड फरिहा तिराहे के पास से सुबह करीब 8:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि अंकित के पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। साथ ही प्रकाश में आए अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर थाना स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed