{"_id":"62320ff2572b9a34a53167ed","slug":"two-killed-one-injured-in-road-accident-etah-news-agr5271057191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर (एटा)। अवागढ़ बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे खड़े दो युवकों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ट्रैक्टर चालक की भी मौत हो गई। हादसा रविवार रात को हुआ।
हाथरस जनपद के बहादुरपुर देवकरन निवासी रामकुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई सुधीर (18) व कौशल (23) रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे अवागढ़ बाईपास मार्ग पर गल्ला मंडी गेट के पास खड़े थे। इस दौरान अवागढ़ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कौशल घायल हो गया। वहीं ऊंचागांव निवासी ट्रैक्टर चालक शुभनेश (21) की मौत ट्रैक्टर पलटने से हो गई।
थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर मिली है। हादसे में चालक की मौत हो चुकी है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के निए भेजा है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर ऊंचा गांव निवासी अवनीश ने बताया कि उसका भाई शुभनेश कोल्ड स्टोरेज में आलू डालने शाम पांच बजे गया था। आलू डालने के बाद वहां से रात ग्यारह बजे के करीब लौट रहा था। इस दौरान कस्बे में मंडी के पास ट्रैक्टर पलट गया। इसमें उसके भाई सहित एक अन्य की मौत हुई है।