{"_id":"6686e9babeead882050f9fec","slug":"two-killed-one-injured-in-bike-collision-etah-news-c-163-1-eta1001-119267-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल
Thu, 04 Jul 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक की मौत व 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से 2 लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है।
थाना नयागांव क्षेत्र में बुधवार की देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ओमवीर (30) निवासी तारापुर थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर सुल्तानपुर पलरा यहां थाना नयागांव में अपनी बहन नीलम की ससुराल में रहकर बिजली का काम करता है। बुधवार की देर शाम वह अकबरपुर से सब्जी लेकर घर जा रहा था। निकलते ही सड़क के मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गया।
हादसे में ओमवीर सहित दूसरी बाइक पर सवार नीलेश कुमार (30) व अभिषेक कुमार निवासी खानपुर थाना जसरथपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनकोे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा। जहां ओमवीर व नीलेश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अभिषेक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, वहां से हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली नगर के विजय नगर निवासी बबलू वर्मा (60) किसी कार्य से निधौला कलां गया था। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे गांव होर्ची के पास सामने से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बबलू को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव जोगामई निवासी सौदान सिंह, थाना जैथरा के गांव खिरिया भान निवासी गुड्डी देवी, कोतवाली नगर के शांती नगर निवासी विचित्र व श्रंगार नगर निवासी सचिन भी घायल हो गए। इनमें से सौदान सिंह को आगरा रेफर किया गया है। बाकी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।