{"_id":"62755583bebfb02df948078b","slug":"two-killed-including-municipal-worker-in-road-accidents-etah-news-agr532571750","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पालिकाकर्मी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पालिकाकर्मी समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अलग- अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में नगर पालिका के संविदा कर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई।पालिका कर्मचारी बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भूपालपुर निवासी भीमसेन ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उसके 35 वर्षीय भाई जंगाली एटा नगर पालिका में नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार को बाइक से अपनी ससुराल आसुपर जा रहे थे। इस दौरान मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सैंथरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे जंगाली की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी गांव दलेलपुर निवासी लोगों ने दी।
मलावन थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम हाउस पर शुक्रवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पवांस निवासी राजा ने बताया कि गांव के बाहर सड़क किनारे उसकी चाय की दुकान है। जहां उसके 52 वर्षीय पिता बुंदू खान बैठते थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम 7 बजे वह दुकान बंद कर घर वापस जा रहे थे। इस दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।