फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two killed in road accidents , nine injured

सड़क हादसों में दो की मौत, नौ घायल

Sat, 07 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 07 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
घर लौटते समय बाइक फिसलने से गजराज (32) की मौत हो गई। वहीं, अन्य घटना में बाइक सवार की टक्कर में साइकिल सवार अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अन्य सड़क हादसों में छह से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




थाना पिलुआ के गांव इटारी निवासी गजराज सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह शुक्रवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। थाना पिलुआ स्थित नगरिया मोड़ पर अचानक बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव ले गए। अन्य घटना में शुक्रवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे थाना मिरहची के गांव नगला अतीत के मोड़ के पास साइकिल सवार अज्ञात वृद्ध को बाइकसवार ने टक्कर मार दी। इससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




शनिवार सायं तक वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे थाना मलावन क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइकसवार किशनपाल, साथी पिंटू निवासी धरौंदा मैनपुरी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना मलावन के गांव ज्योरी के पास शुक्रवार शाम बाइक फिसलने से गुड्डू, धीरेंद्र, तेज सिंह निवासी ज्योरी घायल हो गए। शुक्रवार शाम करीब छह बजे रेलवे क्रासिंग के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई। जिसमें कौशल्या, पति निर्मल सिंह निवासी नगला पोपी थाना अमांपुर कासगंज घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed