{"_id":"63dfb005a26c79413b295637","slug":"two-including-youth-of-aligarh-died-in-road-accidents-etah-news-agr5619727110-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसों में अलीगढ़ के युवक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसों में अलीगढ़ के युवक सहित दो की मौत
विज्ञापन
मृतक भगवान सिंह फ़ाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। थाना जलेसर और कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में अलीगढ़ के युवक सहित दो की मौत हुई है। पटना पक्षी बिहार के पास शनिवार शाम सात बजे ट्रैक्टर ने बाइक सवार मजदूरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत और दूसरा घायल हो गया। जबकि मानपुर के पास शनिवार रात आठ बजे हुए हादसे में एक की मौत व उसका ममेरा भाई घायल हुआ है।
मानपुर फ्लाई ओवर पर अज्ञात वाहन के रौंदने से बाइक सवार प्रताप सिंह उर्फ दरोगा (27) निवासी जुझारपुर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ की मौत हुई है। ममेरा भाई छोटेलाल निवासी गांव बहादुरपुर थाना मलावन घायल हुआ है। मृतक के चचेरे भाई सत्यप्रकाश ने बताया कि प्रताप सिंह अपने ममेरे भाई के साथ मामा रामरहीस के घर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन के रौंदने से दोनों घायल हो गए। पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर आई। यहां प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
जलेसर क्षेत्र में पटना पक्षी बिहार के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार भगवान सिंह (35) निवासी शंकरगढ और राकेश कुमार निवासी रसीदपुर कल्याणगढ़ी को टक्कर मार दी। दोनों को निजी चिकित्सकों को दिखाया गया। यहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में भगवान सिंह की मौत हो गई। मृतक के भाई वीरेश कुमार ने बताया कि दोनों शोरा फैक्ट्री में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
वहां से लौट रहे थे।
उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव पवांस के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार नरेंद्र सिंह शनिवार की रात करीब आठ बजे घायल हो गया। जबकि अन्य हादसों में लव कुमार निवासी पथरेकी जिला कासगंज और पवन कुमार निवासी बरई थाना पिलुआ घायल हुए हैं। तीनों घायलों को आगरा रेफर किया गया है।