{"_id":"628926a3fd67f00b4003fdef","slug":"two-including-seven-year-old-boy-died-in-road-accidents-etah-news-agr534210658","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में सात वर्षीय बालक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में सात वर्षीय बालक सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की शाम अलग-अलग हुए सड़क हादसों में सात वर्षीय बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी 40 वर्षीय ब्रह्मानंद शुक्रवार की शाम गांव में सड़क पार कर रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर पीएचसी पहुंचे। वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जहां इमरजेंसी में चिकित्सक ने मृत बता दिया।
दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के गांव परोली सुहागपुर की है। यहां एक वर्ष से मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुर निवासी सात वर्षीय उपेंद्र अपनी ननिहाल में रह रहा था। शुक्रवार रात आठ बजे सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर पीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया सड़क हादसों में शुक्रवार शाम एक बालक और एक युवक की मौत हुई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।