{"_id":"69667a168d24c330f707ae7e","slug":"two-groups-clashed-over-the-installation-of-a-transformer-halting-the-work-etah-news-c-163-1-eta1003-144829-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रांसफॉर्मर लगाने पर आमने-सामने आए दो पक्ष, काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रांसफॉर्मर लगाने पर आमने-सामने आए दो पक्ष, काम रुका
Tue, 13 Jan 2026 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
गांव धरपसी में ट्रांसफॉर्मर लगाने के दौरान आमने-सामने आए दो पक्ष। संवाद
मारहरा। गांव धरपसी की बिजली आपूर्ति एक माह से बाधित है। गांव में 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर था। लोड़ बढ़ने पर 25-25 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर और लगाए जाने के लिए मंगलवार को काम शुरू किया गया। इस पर गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए जिससे काम रोकना पड़ा। विद्युत अधिकारियों ने थाने में इसकी सूचना दी है।
रेलवे लाइन के पार बसे गांव धरपसी की बिजली आपूर्ति कासगंज जिले के नदरई बिजलीघर से की जाती है। गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर रखा है। करीब दो मह पहले विद्युतीकरण के समय गलती से इस ट्रांसफॉर्मर को नलकूप की लाइन से जोड़ दिया गया। इससे गांव को रात में बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही थी।
परीक्षाएं नजदीक आने पर बच्चों की पढ़ाई बाधित होने पर गांव के लोगों के हंगामा किए जाने पर एसडीओ पंकज कुमार एवं जेई सुरेश चंद्र ने पहुंचकर शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।