फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two elderly people died in road accidents

सड़क हादसों में दो वृद्धों की मौत

Thu, 23 Sep 2021 06:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Two elderly people died in road accidents
एटा। सड़क हादसों में बुधवार रात दो वृद्ध व्यक्तियों की मौत हो गई। एक वृद्ध को पैदल जाते समय ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जबकि दूसरे साइकिल सवार वृद्ध को ऑटो ने रौंद दिया। कोतवाली देहात आगरा रोड स्थित गांव अमरगोजिया के पास बुधवार रात ऑटो ने साइकिल सवार अनेक सिंह (65) निवासी नंदगढ़ी थाना अवागढ़ को रौंद दिया। मृतक के पुत्र संजय कुमार ने बताया कि अनेक सिंह बावसा से साइकिल द्वारा घर लौट रहे थे। तभी ऑटो वाले ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया, रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी नत्थू सिंह (60) की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हुई। पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे गांव के पास ही सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसके चलते पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed