{"_id":"66002090a3d18c0d73041f4a","slug":"two-died-in-accidents-in-etah-young-man-died-after-getting-trapped-between-an-overbridge-and-bus-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत: ओवरब्रिज के ढलान पर खराब होकर पीछे लुढ़की बस, ब्रिज और गाड़ी के बीच फंसकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत: ओवरब्रिज के ढलान पर खराब होकर पीछे लुढ़की बस, ब्रिज और गाड़ी के बीच फंसकर युवक की मौत
Sun, 24 Mar 2024 06:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Mar 2024 06:16 PM IST
सार
हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। ओवरब्रिज के ढलान पर खराब होकर बस पीछे लुढ़कने लगी। इस दौरान ब्रिज और गाड़ी के बीच फंसकर एक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रोहित और हेमंत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में फिरोजाबाद के युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। फिरोजाबाद का युवक बस और ओवरब्रिज के किनारे के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हुआ था। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जिला फिरोजाबाद के एका थानांतर्गत पैड़त निवासी रोहित (25) का बुलंदशहर के पास हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में मौजूद उसका भाई सुमित प्राथमिक उपचार के बाद उसे लेकर एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सुमित ने बताया कि हम दोनों गाजियाबाद में रहते हैं। होली के चलते शनिवार रात रोडवेज बस से घर लौट रहे थे। सिकंदराबाद, बुलंदशहर के पास एक ओबरव्रिज के ऊपर चढ़ते समय बस खराब हो गई। ये तेजी से ढलान पर पीछे लुढ़क रही थी। इसे देखकर यात्रियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
इसी बीच रोहित बस से नीचे गिर गया। बस व पुल के किनारे के बीच में फंस गया। इसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत ही स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार दे दिया गया, लेकिन परेशानी बनी हुई थी। उसे लेकर एटा पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
उधर, सकीट थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर लोकसपुर निवासी हेमंत (40) की घुटलई के समीप 22 मार्च को दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसको चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया था। शनिवार की देर रात लगभग 11 बजे हेमंत ने एसएन मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बताया कि बाजार कर घर जाते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से इनकी टक्कर हो गई थी।