{"_id":"64c93a7c6d4b5ba09405eab6","slug":"two-clinics-sealed-notice-to-nursing-home-operator-etah-news-c-163-1-eta1001-3177-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो क्लीनिक सील, नर्सिंग होम संचालक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो क्लीनिक सील, नर्सिंग होम संचालक को नोटिस
Tue, 01 Aug 2023 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जैथरा कस्बे में अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। टीम ने दो क्लीनिक को सील कर एक को नोटिस दिया।
एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी ने बताया जैथरा कस्बे में संचालित अपंजीकृत क्लीनिकों की शिकायत हुई थी। इस पर मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश व टीम के अन्य सदस्य जैथरा कस्बे में पहुंचे। यहां जखा रोड मोहल्ला शास्त्री नगर में संचालित क्लीनिक को डॉ. रामनरेश यादव चलाते पाया गया। यहां मरीजों का इलाज किया जा रहा था जो कि क्लीनिक अपंजीकृत था। इस दौरान चिकित्सक भी अपने कागजात नहीं दिखा पाया। इस क्लीनिक को सील कर दिया। इसके बाद कुरावली रोड पर संचालित क्लीनिक डॉ. शैलेंद्र कुमार भी कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इस पर क्लीनिक को सील कर दिया।
धुमरी कस्बे में पृथ्वीराज चौहान नगर में संचालित पूजा नर्सिंग होम पर पहुंचकर कागजात दिखाने को कहा गया। संचालिका कागजात नहीं दिखा पाईं, इसको नोटिस दिया है। एक सप्ताह में कार्यालय आकर प्रपत्र उपलब्ध कराने की बात कही है। प्रपत्र उपलब्ध न कराने पर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। एसीएमओ ने बताया अपंजीकृत क्लीनिक, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।