फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two cattle smugglers injured in police encounter in Etah three arrested including accomplice

Etah News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो गोतस्कर घायल, साथी सहित तीन गिरफ्तार; एक सिपाही को भी लगी गोली

Wed, 10 May 2023 01:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 May 2023 01:22 PM IST
सार

एटा में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो गोतस्कर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों और इनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Two cattle smugglers injured in police encounter in Etah three arrested including accomplice
Etah News: मुठभेड़ में दो गोतस्कर गोली लगने से घायल, सिपाही को भी लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार की तड़के पुलिस मुठभेड़ में दो गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान एक सिपाही को भी गोली लगी है। पुलिस ने घायल सिपाही और तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले मंगलवार को भी मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार हुए थे। 

विज्ञापन


बागवाला थाना पुलिस तड़के करीब चार बजे गश्त पर थी। इसी समय सूचना मिली कि गोकशी के लिए गोतस्कर गोवंशों को इकट्ठा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम पवांस और सिंयपुर गांव के पास स्थित नहर की पटरी पर पहुंच गई। साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष, सीमावर्ती थानों एवं उच्चाधिकारियों को सूचित किया। पुलिस जीप की रोशनी देखकर तस्कर झाड़ियों से निकलकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी, सिपाही घायल 

फायरिंग में सिपाही वीरपाल के दाहिने हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में तीन तस्कर जुबेर, आकाश उर्फ वारिस उर्फ राशिद गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने घायलों सहित इनके साथी शाकिर अली निवासीगण नदरई, कासगंज को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला में घुसकर गोकशी की घटना को दिया अंजाम 

दरअसल जिले में चार-पांच दिन पहले गोतस्करों से दुस्साहसिक वारदात को अंजाम को दिया था। तस्करों ने गोशाला में घुसकर एक दर्जन से अधिक गोवंशों की हत्या कर गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। विरोध करने पर तीन पिता-पुत्र सहित तीन को बंधक बनाकर फेंक दिया था। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। वह लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस गोतस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed