फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two brothers beaten due to old rivalry, condition critical

Etah News: पुरानी रंजिश के कारण दो भाइयों को पीटा, हालत गंभीर

Sun, 17 Aug 2025 06:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 17 Aug 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Two brothers beaten due to old rivalry, condition critical
एटा। शौच के लिए जा रहे युवक पर गांव के ही चार लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। उसको पिटता देख बचाने पहुंचे बड़े भाई की भी पिटाई की गई। पुलिस इसे अश्लील संदेश भेजे जाने के कारण मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन

घायल नेम सिंह निवासी नरौरा थाना अवागढ़ ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि प्रधान से उनकी नजदीकी है। इसके कारण गांव के कुछ लोग रंजिश मानते हैं। पूर्व में छेड़छाड़ का झूठा अभियोग भी पंजीकृत करा चुके हैं। शनिवार रात को सभी ने मिलकर पिटाई की। रविवार को शौच के लिए अपने खेत की ओर जा रहा था तो फिर चार लोगों ने अकेला देखकर पीटा। बचाने पहुंचे बड़े भाई भगवान सिंह को भी पीटा है।
विज्ञापन

पिता मोहर सिंह दोनों को घायल अवस्था में अवागढ़ पीएचसी पर ले गए। वहां से मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि मारपीट की शिकायत आई है। गांव में जांच के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है। घायल पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप है। जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed