फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   tureha people demand sc/st certificate

अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र के लिए प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, एटा अमर उजाला
ब्यूरो, एटा अमर उजाला Updated Wed, 22 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
tureha people demand sc/st certificate
अखिल भारतीय कश्यप निषाद संगठन के बैनर तले बुधवार को तुरैहा जाति के लोगों ने अनुसूचित जाति केे प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्र को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1991 में हुई जातिवार जनगणना का साक्ष्य डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी ने उस समय तुरैहा जाति के 14263 परिवार दर्ज किए थे। इनकी संख्या वर्तमान में एक लाख से ऊपर पहुंच गई है, लेकिन राजस्व के अधिकारी व कर्मचारी अपनी हठधर्मिता के चलते तुरैहा (धीमर) जाति के लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाण जारी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारियों द्वारा इस संबंध में हाईकोर्ट और शासनादेश को भी ताक पर रखा जा रहा है। जाति के लोगों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि यदि एक माह के अंदर प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सूरजपाल सिंह कश्यप, सीपी कश्यप, राजपाल सिंह, विजयपाल सिंह, केपी सिंह, पीराम कश्यप, मथुरा प्रसाद, वेदसिंह, इंगलेश बाबू, विकटपाल कश्यप, मुनेंद्र, गुलजारी लाल, राजू कश्यप, बंटी कश्यप, वीरेश कश्यप, संतोष कश्यप आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed